मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाना कोई नई बात नही है। दबंग गर्ल एक बार फिर ट्रोलिंग का शिकार हुई है। दरअसल सोनाक्षी सिन्हा केबीसी के कर्मवीर एपिसोड में कंटेस्टेंट की मदद करने हॉटसीट पर बैठी थीं। दबंग गर्ल के घर का नाम रामायण, पिता का शत्रुघ्न और भाइयों का नाम लव और कुश है उन्हें ये नहीं मालूम था कि हनुमान संजीवनी बूटी किसके लिए लाए थे! दरअसल, 'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन में राजस्थान की रूमा देवी ने बतौर 'कर्मवीर' प्रतिभागी हिस्सा लिया था। सोनाक्षी खास मेहमानों के पैनल में शामिल थीं और रूमा की मदद कर रही थीं। इसी बीच KBC11 के होस्ट अमिताभ बच्चन ने एक सवाल पूछा कि रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे। उन्होंने विकल्प में सुग्रीव, लक्ष्मण, सीता और राम का नाम लिया, लेकिन सोनाक्षी को इसका जवाब नहीं मालूम था और उन्होंने एक्सपर्ट वाली लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। फिर इसका सही जवाब 'लक्ष्मण' बताया।