23 Apr 2024, 16:35:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेत्री नेहा पेंडसे करने जा रही हैं शादी, कर चुकी हैं सगाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 3:48PM | Updated Date: Sep 15 2019 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री नेहा पेंडसे से जुड़ी एक खास खबर सामने आई है। दरअसल नेहा के खबरों में रहने की वजह उनकी शादी है। पिछले काफी वक्त से ही खबरें आ रही हैं कि नेहा पेंडसे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बीते दिनों ही खबर आई थी कि नेहा ने सगाई तक कर ली है। नेहा सरदूल सिंह व्यास नाम के शख्स के साथ रिलेशनशिप में है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि नेहा ने शार्दूल के साथ इंगेजमेंट कर ली है। हाल ही में नेहा ने खुद एक इंटरव्यू में बताया है कि हां वो शार्दुल को डेट कर रही हैं और दोनों शादी भी करने वाले है।
 
नेहा ने बताया है कि शार्दुल इंड्स्ट्री से कोई ताल्लुक नहीं रखते हैं। अपनी शादी के बारे में बात करते हुए नेहा ने बताया कि वो 2020 की शुरुआत में अपने बॉयफ्रेंड संग शादी करेंगी। नेहा पेंडसे ने कहा मैं शादी की कुछ रस्मों में साड़ी पहनने का प्लान कर रही हूं। अभी सबकुछ चल रहा है और तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं नेहा ने ये भी साफ किया है कि अभी उनके और उनके परिवार वालों ने ये तय नहीं किया है कि शादी ग्रैंड लेवल पर होगी या फिर कुछ दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी में होगी। बहरहाल अभी तो नेहा शादी की तैयारियों में लग गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »