19 Apr 2024, 14:57:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

द्वारकाधीश मंदिर पहुंची कंगना - खिंचवाए फोटो, छिड़ गया विवाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 2:57PM | Updated Date: Sep 15 2019 2:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत शुक्रवार को पहली बार द्वारका पहुंची। यहां उन्होंने द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद उसने मंदिर में तस्वीरें खिंचवाईं। एक तस्वीर उन्होंने जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर की तो विवाद छिड़ गया। भक्तों में नाराजगी फैल गई। भक्तों की नाराजगी की वजह य​ह थी कि द्वारकाधीश मंदिर में श्रद्धालुओं के फोटो खिंचवाने पर पाबंदी है। इसके बावजूद कंगना ने तस्वीर खींचकर उसे शेयर कर दिया। अब लोग मंदिर प्रधंबन पर सवाल उठा रहे हैं। इस पर मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक ने सफाई दी है।
 
मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक का कहना है कि कंगना ने अधिकृत फोटोग्राफर से ही तस्वीरें खिंचवाई थीं। इसमें कुछ गलत नहीं हुआ। मैं तो खुद भी उस वक्त कंगना के साथ था। हमने कंगना का मोबाइल सेफ में रखवा दिया था। उसके बाद उनकी ओर से अधिकृत फोटोग्राफर ने ही तस्वीर ली थी। कंगना ने जो फोटो शेयर किया है, उसमें आप पुजारी और अन्य लोगों को खड़ा देख सकते हैं। लाल साड़ी पहने तस्वीर कंगना ने इंस्टाग्राम पर शेयर की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »