मुंबई। अभिनेत्री स्वरा भास्कर हाल ही में गणेशोत्सव के दौरान मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंची। यहां स्वरा भास्कर ने बप्पा का आर्शिवाद लिया। लेकिन भीड़ में स्वरा भास्कर की कोल्हापुरी चप्पले चोरी हो गई। स्वरा भास्कर बप्पा के दर्शन करने लाल रंग के सूट में पहुंचीं। इस सूट के साथ वह कोल्हापुरी चप्पलों में नजर आईं।
लेकिन वहां से लौटते वक्त स्वरा को नंगे पैर ही वापस आना पड़ा। स्वरा ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं, 'ये होती है सच्ची श्रद्धा, ठीक है.. नंगे पैर मैं भगवान के पास गई हूं.' यह कहते ही स्वरा की कार सामने आ जाती है।. इस वीडियो के कैप्शन में स्वरा ने बताया है, 'अगर आपकी चप्पल न खो जाएं तो आखिर मुंबई के प्रमुख लालबाग के राजा के दर्शन ही कैसे..