29 Mar 2024, 05:51:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रभास ने रवीना टंडन के साथ किया 'टिप-टिप बरसा पानी' पर डांस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2019 5:13PM | Updated Date: Aug 25 2019 5:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता प्रभास और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपने आने वाली फिल्म 'साहो' का प्रमोशन करने के लिए स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होने वाला चर्चित टीवी रिएलिटी शो 'नच बलिए' के मंच पर पहुंचे। शो में प्रभास ने रवीना टंडन के साथ अभिनेत्री के मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग 'टिप-टिप बरसा पानी' पर जमाकर डांस किया। दोनों के बीच की कैमिस्ट्री देख वहां मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाईं। शो में प्रभास ने बताया कि वे रवीना टंडन के बहुत बड़े फैन हैं, जिस पर शो के होस्ट मनीष पॉल ने जवाब दिया, "लाखों लड़कियां फिदा हैं प्रभास पर लेकिन प्रभास फिदा हैं रवीना पर।
 
इस गाने के अलावा प्रभास ने सलमान खान के सॉन्ग 'जुम्मे की रात है'और ऋतिक रोशन के गाने 'एक पल का जीना' पर भी डांस किया। शो के जज अहमद खान और होस्ट मनीष पॉल में प्रभास के साथ अपने पैर थिरकाने में पीछे नहीं रहे। शो पर सितारों की मस्ती की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि सभी ने मिलकर 'नच बलिए' के मंच पर खूब मस्ती की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »