29 Mar 2024, 03:13:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की सुपरहिट फिल्म अंधाधुन  साउथ कोरिया में रिलीज होने जा रही है। श्रीराम राघवन निर्देशित सस्पेंस-थ्रिलर अंधाधुन पिछले साल रिलीज हुई थी और सुपर हिट साबित हुई। आयुष्मान के साथ तब्बू और राधिका आप्टे लीड रोल्स में थीं। अंधाधुन इसके बाद चीन में रिलीज की गयी थी, जहां फल्मि सुपरहिट साबित हुयी।
 
अंधाधुन एक ऐसे शख़्स की कहानी है, जो पियानो बजाता है और नेत्रहीन होने का ड्रामा करता है, लेकिन इसकी वजह से अनजाने में एक कत्ल का चश्मदीद गवाह बन जाता है। इसके बाद उसकी जदिंगी में भूचाल आ जाता है। अंधाधुन को समीक्षकों का भी भरपूर साथ मिला था और बेहतरीन रीव्यूज दिये गये थे। अंधाधुन अब साउथ कोरिया में रिलीज की जा रही है। फल्मि के कोरियन पोस्टर रिलीज किये गये हैं।अंधाधुन 28 अगस्त को 90 स्क्रींस पर रिलीज होगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »