28 Mar 2024, 20:11:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

गर्लफ्रेंड से शादी रचाने जा रहे है ये अभिनेता... जल्‍द बजेगी शहनाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2019 2:31PM | Updated Date: Aug 20 2019 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता आदित्य रॉय कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। एक साल से खबर चल रही है कि दीवा धवन और आदित्य एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें कि आदित्य और दीवा की तरफ से अभी इस बारे में कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है. करण के चैट शो में भी आदित्य ने दीवा के सवाल पर कहा था कि वो सिर्फ उनकी अच्छी दोस्त हैं।
 
बता दें कि दीवा एक मॉडल होने के साथ ही फैशन स्टाइलिस्ट भी हैं। न्यूयॉर्क में जन्मीं दीवा के माता-पिता भारतीय हैं। दीवा ने इंडिया वापस आने के बाद फैशन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी से ग्रेजुएशन किया। 14 साल की उम्र से मॉडलिंग शुरू करने वाली दीवा मनीष मल्होत्रा, तरुण तहिलियानी जैसे कई बड़े डिजायनर्स के लिए रैंपवॉक कर चुकी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »