28 Mar 2024, 17:26:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

एकता कपूर की बेस्ट फ्रेंड बनी ये अभिनेत्री, जानिए कैसे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 10:05AM | Updated Date: Aug 19 2019 10:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी बेस्ट फ्रेंड और अभिनेत्री मोना सिंह के बीच इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है। स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार ये दोनों दोस्त आजकल आपस में बात नहीं कर रहे है। जानकारी के लिए बता दें कि शुक्रवार को अपनी दो वेब सीरीज एकता MOM (मिशन ओवर मार्स) व कोल्ड लस्सी व चिकन मसाला के लॉन्च पर पहुंची थीं।
 
इस इवेंट पर दोनों सीरीज के एक्टर्स साक्षी तंवर, दिव्यांका त्रिपाठी व राजीव खंडेलवाल संग अन्य उपस्थित थे। लेकिन इवेंट में मोना सिंह का कोई अता पता नहीं था। मोना सिंह, एकता की वेब सीरीज MOM में साक्षी तंवर, निधि सिंह व पॉलोमी घोष के साथ मुख्य किरदार में हैं। उनका इस इवेंट में ना होना कई सवाल खड़ा कर दिया है।
 
लेकिन इस मुद्दे मे मीडिया ने बताया कि मोना सिंह की तबियत अच्छा ना होने के कारण वो इवेंट में नहीं आ सकीं। वही स्पॉटबॉय के सूत्र के मुताबिक, मोना ने जानबूझ कर इस इवेंट में शिरकत नहीं की। माना जा रहा है कि हाल ही में दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी, जिसकी वजह से दोनों की वार्ता बंद हो गई है।
 
मुद्दा इतना बड़ा हो गया कि दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इन दोनों का मुद्दा जल्द ही सुलझेगा। बता दें कि जस्सी जैसी कोई नहीं सीरियल से फेमस हुई मोना सिंह ने एकता के साथ कई सीरियलों में कार्य किया है। इसमें क्या हुआ तेरा वादा, इतना करो न मुझे प्यार, कवच व कहने को हमसफर आदि हैं
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »