मुंबई। 'बिग बॉस 12' में नजर आने वाले भजन सम्राट अनूप जलोटा की मां कमला जलोटा का दो दिन पहले निधन हो गया था। मुंबई के हिदुंजा हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह 85 साल की कमला जलोटा ने आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर आने के बाद अनूप और उनके परिवार में शोक की लहर पसर गई।
स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, कमला जलोटा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। उनकी तबियत पिछले कई दिनों से खराब चल रही थी। निधन से पहले उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह हॉस्पिटल में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सिंगर की मां के निधन पर बॉलीवुड से प्रतिक्रियाएं सामने आईं। लेकिन सबस पहले एक एजुकेशन एनजीओ ने उनकी निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्विट किया।