29 Mar 2024, 06:21:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी अक्सर चर्चा में रहती है। इस बार किसी और वजह से है। हाल ही में एक्टर से होस्ट बनीं सिमी ग्रेवाल जल्द ही अपने आइकॉनिक चैट शो में इन दोनों का इंटरव्यू लेती नजर आएंगी। इसकी जानकारी सिमी ग्रेवाल ने खुद दी है। आपको बता दें कि सिमी ग्रेवाल के इस चैट शो का आखिरी एपिसोड आज से 15 साल पहले ऑनएयर हुआ था। अब वह 15 साल बाद इस शो को वापस लाने के लिए तैयार हैं और बताया है कि वह इस बार सबसे पहले इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी से बातचीत करते दिखाई देंगी। आपको बता दें कि शादी के बाद ये कपल पहली बार किसी चैट शो में हिस्सा लेंगे और वो भी एक साथ। सिमी ग्रेवाल ने एक इंटरव्यू में कहा कि शो शुरू होने वाला है, लेकिन मेरे शो में पहले सेलिब्रिटी गेस्ट कौन होंगे इसका खुलासा मैंने पहले नहीं किया था। क्योंकि शो ऑनएयर नहीं हुआ था।

मैंने कभी गेस्ट के नाम का खुलासा नहीं किया। मैं फैंस को बताना चाहती हूं कि इस बार मेरे चैट शो में पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी दिखाई देने वाली है। मेरा पहला इंटरव्यू उन्हीं के साथ है। जैसा की मैंने उनसे वादा भी किया था। आपको बता दें कि सिमी ग्रेवाल के चैट शो में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये शो यू-ट्यूब चैनल पर ही प्रसारित किया जाएगा। सिमी ग्रेवाल के चैट शो का नाम Renndezvous With Simi Garewal है जो कि काफी लोकप्रिय चैट शो रहा है। पहले भी सिमी ग्रेवाल के चैट शो में आपने अमिताभ बच्चन, जयललिता, ऋतिक रोशन, करीना कपूर, सैफ अली खान, शाहरुख खान, रेखा जैसे कई बड़े सितारों को देखा होगा। इस बार भी यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि कई बड़े बॉलीवुड सितारे इनके शो में इंटरव्यू के लिए आ सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »