18 Apr 2024, 19:28:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकीं सृष्टि रोड सुर्खियों में छाई हुई हैं। इसकी वजह उनका कोई नया प्रोजेक्ट नहीं बल्की फटी हुई जींस है। दरअसल सृष्टि इन दिनों वेकेशन पर हैं। उन्होंने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में उनकी रिप्ड जींस सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। इस जींस की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। सृष्टि के फैन्स को उनकी ये फटी जींस पसंद नहीं आ रही है। इस वजह से लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

ऑफीशियल रोजीबाबुता नाम के एक यूजर ने लिखा, ये जींस को क्या हुआ? गौरव ने लिखा, शॉर्ट्स पहन लेती बहन। अजाज ने लिखा, पैंट कुछ ज्यादा नहीं फटी है? मयंक ने इसे एयर कंडिशनर ड्रेस बताया। तो वहीं एक यूजर ने लिखा, जींस पर कुत्तों ने जानलेवा हमला कर दिया क्या? सुमित बजाज ने लिखा, फटी हुई पैंट क्यों पहनी है? अब एक तरफ उनकी जींस ट्रोल हो ही रही थी। वहीं कुछ लोग उनकी पर्सनल लाइफ पर कमेंट करने लगे। आशू नाम की एक यूजर ने सृष्टि को फरेबी बताया। तो वहीं राजीव वर्मा ने लिखा, 'इन्हीं हरकतों की वजह से मनीष ने तुम्हे छोड़ा है।' बता दें कि जब सृष्टि बिग बॉस में आई थीं तब उन्होंने अपने मंगेतर मनीष के बारे में बताया था। शो वह कई बार मनीष के बारे में बात करती दिखी थीं। यहां तक कि जब शो में वाइल्ड कार्ड के तौर पर रोहित सुचांती की एंट्री हुई और उन दोनों की नजदीकियों की चर्चा होने लगी तो सृष्टि काफी परेशान हो गई थीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »