29 Mar 2024, 21:18:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोनम कपूर का 'ब्लैक लुक' देख आप भी हो जाएंगे दीवाने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2019 2:51PM | Updated Date: Jun 28 2019 2:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपने फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्हें फैशन क्वीन माना जाता है क्योंकि वह किसी भी लुक के लिए एक्सपेरिमेंट करने में पीछे नहीं हटती हैं। सोनम अच्छी तरह से जानती हैं कि कब और कैसे अपने लुक को बदलना है। सोनम फेमस मैगजीन फिल्मफेयर के कवर पर नजर आईं। इसमें उनका स्टनिंग अवतार देखने लायक है। उनका ये स्टाइल देखकर फैंस भी दीवाने हो गए हैं।
 
सोनम फिल्मफेयर के मैगजीन के जलुाई कवर का चेहरा बनी हैं।उनके कई लुक सामने आए है। वह हर एक लुक में ग्लैमरस नजर आ रही हैं। सोनम ने एक तस्वीर में हाई नेक फुल स्लीव्ज ड्रेस है, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग टाइट्स पेयर किए हैं। उन्होंने अपने लुक को डायमंड रिंग से एक्सेसराइज किया है। कवर में सोनम का मेकअप परफेक्ट लग रहा है। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो उनके बालों को सेंटर पार्टिंग के साथ ओपन रखकर बाउंसी लुक दिया गया है। उनका ये पोज बेहद शानदार लग रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »