29 Mar 2024, 02:48:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

एयरपोर्ट पर कैजुअल अंदाज में नजर आई जाह्नवी और खुशी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2019 6:54AM | Updated Date: Jun 25 2019 6:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की अभिनेत्री जाह्नवी कपूर इन दिनों भले ही अपनी फिल्मों में व्यस्त हैं। लेकिन इसके बाद भी वो अपनी अपनी छोटी बहन खुशी कपूर के साथ टाइम बिताने के लिए समय निकाल ही लेती हैं। हाल ही में जाह्नवी कपूर और उनकी छोटी बहन खुशी कपूर की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती है। जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों कैजुअल लुक में नजर आई थी। जाह्नवी और खुशी कहा गयी है इसके बारे में पता नहीं चल पाया है लेकिन ये दिनों वेकेशन मनाने गयी हुई है ऐसी बात सामने आई है।

जाह्नवी कपूर ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत फिल्म 'धड़क' से की थी। जिसमे उनके साथ अभिनेता ईशान खट्टर मुख्य किरदार में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स आफिस पर अच्छी खासी कमाई की थी। उनकी फिल्म 'रूहीआफ्जा' भी है जिसकी शूटिंग पिछले दिनों ही शुरू हो चुकी हैं।फिल्म की शूटिंग की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी गई थी।

अगर हम जाह्नवी कपूर की बात करें तो वो इसके लिए काफी मेहनत कर रही हैं। फिल्म 'रूहीआफ्जा' में जाह्नवी कपूर अभिनेता राजकुमार राव के साथ दिखाई देने वाली हैं। जाह्नवी कपूर और राजकुमार को पहली बार किसी फिल्म में देखा जा रहा है।फिल्म को दिनेश विजान और मृगदीप सिंह लांबा संयुक्त रूप से प्रोड्यूस कर रहे हैं। जिसका निर्देशन हार्दिक मेहता कर रहे हैं, यह 20 मार्च 2020 को रिलीज होगी। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर डबल रोल में नजर आएंगी। वह रूही और अफसाना नाम के किरदार को निभाएंगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »