16 Apr 2024, 11:19:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मुख्य भूमिका अदा करने वाली हिना खान की एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था। हिना का नाम उन सेलेब्स में आता है जिनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हिना इस बात का बखूबी ध्यान भी रखती हैं। हाल ही में हिना ने कुछ ऐसा शेयर किया जिसके बाद फैंस परेशान हो गए। हिना खान का वर्क शेड्यूल पिछले कई दिनों से बिजी चल रहा है। इस वजह से वह बीमार हो गईं हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए दी। हिना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर किया है। इस फोटो में हिना बिस्तर पर लेटी दिख रही हैं। हिना खान ने फोटो के कैप्शन में 'अनवैल' लिखा है। हिना खान की तबीयत को क्या हुआ है इस बात खुलासा फिलहाल नहीं हो सका हिना जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाइन्स' के जरिए बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। बीते दिनों हिना अपने बॉयफ्रेंड के साथ पेरिस घूमने गई थीं।

जहां से लगातार तस्वीरें शेयर कर रही थीं। टीवी की सबसे बड़ी वैंप बनीं हिना खान को असल जिंदगी में घूमना खूब पसंद है। हिना अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ छुट्टियां बिताने देश से बाहर जाती हैं। हिना ने अपने करियर की शुरूआत टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से की। लगभग 8 साल इस शो का हिस्सा रहने के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया क्योंकि वो बहू का किरदार निभाते-निभाते थक गईं थीं। इसके बाद हिना बिग बॉस 11 में नजर आईं।अपने लुक की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाली हिना ने इस बार रेड कारपेट पर अपने जलवे दिखाए। सिल्वर मैटेलिक गाउन में तो उन्होंने महफिल लूट ली थी। कान फिल्म फेस्टिवल में जबरदस्त जलवे बिखेरने के बाद हिना खान बॉयफ्रेंड संग स्विट्जरलैंड में वक्त बिताती नजर आई थीं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »