19 Apr 2024, 17:25:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। दिसंबर 2018 में ट्रैक 'मखना' के साथ कमबैक करने वाले हनी सिंह फिलहाल कई सारे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। ऐसे में एक इंटरव्यू में हनी सिंह ने इस बात का खुलासा किया है कि आखिर क्यों उनके गानों में दिल्ली की लड़कियों का जिक्र होता है।दरअसल हनी सिंह के गानों में अक्सर दिल्ली की लड़कियों का ज्रिक होता है।
 
ऐसे में जूम टीवी के एक इंटरव्यू के दौरान उनसे एक सवाल पूछा गया कि वो पंजाब की लड़कियों का जिक्र क्यों नहीं करते हैं, सिर्फ दिल्ली की लड़कियों पर ही गाने क्यों ? इस पर हनी सिंह ने कहा- अच्छी तो पंजाब की लड़कियां भी हैं, लेकिन दिल्ली की लड़कियों को मेंशन किया जाए तो ज्यादा अच्छा लगता है, चूंकि वो थोड़ी अर्बन होती हैं, उनका नखरा और शरारतें हटकर होती हैं।
 
वहीं म्यूजिक और रैप में कंपटीशन पर हनी सिंह कहते हैं कि वो किसी कंपटीशन से नहीं घबराते हैं, क्योंकि किसी से कंपटीशन है ही नहीं। डर किसी चीज से नहीं लगता, म्यूजिशियन आदमी हैं, म्यूजिक बनाते हैं। गैंग्स्टर थोड़ी हैं जो मौत से डरें।अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में हनी सिंह ने कहा- इस वक्त वो एक 30 साल पुराने पंजाबी गाने पर काम कर रहे हैं। वो इसका रीमेक तैयार कर रहे हैं। इसके साथ ही हनी सिंह ने कहा- किराए की गाड़ी लेकर लोगों को बहुत दिखा ली महंगी गाड़ियां, अब उन्हें पंजाब दिखाना है। गौरतलब है कि एक वक्त बॉलीवुड में हिट मशीन बन चुके हनी सिंह लंबे वक्त से नशे के एडिक्शन में रहे थे। हालांकि उन्होंने इस जंग को जीता और वापस म्यूजिकल दुनिया में वापसी की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »