20 Apr 2024, 15:14:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'खानदानी शफाखान: सेक्स क्लीनिक' में दिखी सोनाक्षी सिन्हा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 5:06PM | Updated Date: Jun 20 2019 5:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्म 'खानदानी शफाखाना' में जल्दी ही नज़र आने वाली हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी इस फिल्म की ऑफिशियल अलाउंसमेंट की थी। अब सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म खानदानी शफाखाना का फर्स्ट पोस्टर भी जारी किया जा चुका है। सोनाक्षी की इस अपकमिंग फिल्म का पूरा नाम है 'खानदानी शफाखाना - सेक्स क्लीनिक'।
 
फिल्म 'खानदानी शफाखाना' में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा वरुण शर्मा, अन्नू कपूर, कुलभूषण खरबंदा, नादिरा बब्बर और रैपर बादशाह भी लीड रोल में नजर आएंगे। 'खानदानी शफाखाना' का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है, जबकि फिल्म अगले महीने 26 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। 
 
फिल्म के पोस्टर में खानदानी शफाखाना यानी सेक्स क्लिनिक का जिक्र किया जा रहा है और इसमें आस पास के लोग मुँह छुपाते नज़र आ रहे हैं। पोस्टर में जहां वरुण शर्मा न्यूज पेपर से अपना मुंह छिपाए दिख रहे हैं वहीं बादशाह मैगजीन के पीछे मुंह छिपाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही साथ फिल्म के पोस्टर में फिल्म का स्लोगन भी लिखा है- 'मैं जितना बोलूंगी लोगो को उतनी ही शर्म आनी है। 
 
आपको बता दें की फिल्म 'खानदानी शफाखाना' में अन्नू कपूर एक डॉक्टर का किरदार निभाते नजर आएंगे जो लोगो की कमजोरी का इलाज करेंगे. वहीं सोनाक्षी सिन्हा फिल्म में अन्नू कपूर को असिस्ट करती दिखेंगी। इस फिल्म को सुभाष घई की स्टूडेंट शिल्पी दासगुप्ता ने निर्देशित किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »