29 Mar 2024, 13:37:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

भारत में कैटरीना के साथ सीन नहीं कर पाने से निराश हैं दिशा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 4:55PM | Updated Date: Jun 20 2019 4:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी फिल्म भारत में कैटरीना कैफ के साथ कोई सीन नहीं कर पाने को लेकर निराश हैं। सलमान खान की फिल्म भारत ईद के अवसर पर 05 जून को प्रदर्शित हुयी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। फिल्म में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ और दिशा पाटनी की भी अहम भूमिकाएं है।
 
दिशा ने भारत में सलमान के साथ स्क्रीन शेयर किया लेकिन उन्हें कैटरीना से साथ किसी भी सीन में नहीं देखा गया। इस बात से दिशा भी निराश हैं। दिशा ने बताया कि वह इसे दुर्भाग्यपूर्ण मानती हैं कि भारत में उन्हें कैटरीना के साथ काम करने का कोई मौका नहीं मिला। वहीं सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर कर दिशा बेहद एक्साइटेड हैं। उन्होंने सलमान को मेहनती, एनर्जेटिक और नेकदिल बताया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »