28 Mar 2024, 22:24:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक विपुल साह खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार को लेकर फिर फिल्म बनाने जा रहे हैं। विपुल ने अक्षय को लेकर ‘आंखें’, ‘वक्त’ और ‘नमस्ते लंदन’ जैसी सुपरहिट फिल्में बनायी है। एक समय था जब बॉलीवुड में अक्षय और निर्देशक विपुल की जोड़ी को बहुत लकी माना जाता था, लेकिन फिल्म ‘ऐक्शन रीप्ले’ की असफलता ने इस हिट जोड़ी को बुरी तरह तोड़ दिया।
 
वर्ष 2010 में प्रदर्शित इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद अक्षय ने विपुल के निर्देशन में कोई फिल्म नहीं साइन की। अपनी इसी शानदार सफलता को एक बार फिर से दोहराने के लिए विपुल ने अक्षय से हाथ मिलाया है।  चर्चा है कि विपुल ने अक्षय की पसंद को ध्यान में रखते हुए एक अलग तरह की कहानी लिखी है, जो आज के भारत से पूरी तरह कनेक्ट करती है।
 
विपुल शाह ने कहा,‘‘पिछले पांच सालों में देश में बहुत बदलाव आया है। लोगों के सोचने के तरीके से लेकर उनके रहन-सहन का स्तर भी ऊंचा हुआ है। इस बदलाव को देखते हुए फिल्मों में भी अलग कॉन्टेंट की बहुत जरूरत है। मेरी नई फिल्म इस नए भारत की सोच पर आधारित है।’’ विपुल ने कहा,‘‘अब तक अक्षय कुमार के साथ मैंने चार फिल्मों में काम किया है।
 
अक्षय सही मायनों में हितैषी कलाकार हैं। वह साल में चार से पांच फिल्में करके इंडस्ट्री में 100 से 150 परिवारों की रोजी-रोटी चलाने का काम करते हैं। फिलहाल मैं सिर्फ सूर्यवंशी की शूटिंग खत्म होने का इंतजार कर रहा हूं, ताकि अपनी फिल्म के लिए अक्षय से डेट्स तय कर सकूं। अक्षय मेरी फिल्म की कहानी सुन चुके है। उन्हें फिल्म की कहानी खूब पसंद भी आई है।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »