19 Apr 2024, 03:15:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

वर्ल्ड कप के दौरान पति विराट के पास लंदन पहुंची अनुष्का

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 12:17AM | Updated Date: Jun 20 2019 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। इस वक्त वर्ल्ड कप 2019 का लोगों का खूब खुमार चढ़ा हुआ है। टीम इंडिया का वर्ल्ड कप में बेहद ही शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। बीते दिनों ही रविवार को मैनचेस्टर में भारत और पाकिस्तान के हुए मैच में भारत ने शानदार जीत को अपने नाम किया और पाकिस्तान को करारी हार दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हुई है। लोग विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफें कर रहे हैं। विराट और धोनी को लोगों ने जय-वीरू की जोड़ी तक बता दिया है। खैर विराट अब जब वर्ल्ड कपल के चलते लंदन में हों तो उनकी लेडीलव यानि वाइफ अनुष्का शर्मा कैसे अकेले रह सकती हैं।

अब अनुष्का भी पति विराट के पास पहुंच चुकी हैं। दरअसल रिपोर्ट में बताया गया कि, बीते दिनों से ही अनुष्का अपने ब्रांड शूट्स में बिजी चल रहीं थी। बताया गया था कि लंदन में उन्हें दो बैक टू बैक ऐड शूट करने थे। अब ऐसे में इन ऐड शूट की शूटिंग के बाद अनुष्का पति के साथ जरूर वक्त बिताएंगी और अब वैसे हो भी गया है। अनुष्का पति विराट के पास पहुंच गई हैं। हाल ही में इंटरनेट पर सामने आई है। इसमें दोनों साथ में नजर आ रहे हैं। पिक्चर से साफ पता चल रहा है कि अनुष्का को आखिरकार टाइम मिल ही गया है कि वो पति विराट के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकें।

जैसा कि अभी इस वक्त अनुष्का विराट के साथ लंदन में हैं लेकिन उन्हें बीसीसीआई के निर्देंशों का भी पालन करना होगा। दरअसल बीसीसीआई ने कहा है कि क्रिकेटरों की पत्नियां विश्व कप के दौरान अपने पार्टनर्स के साथ केवल 15 दिन बिता सकती हैं। ऐसे में ये अनुष्का-विराट भी कुछ ऐसा ही करने वाले हैं। अनुष्का ने इसीलिए अपने शूट औऱ विराट से मिलने की प्लानिंग ऐसे ही की थी जिसमें उनका काम भी हो जाए और पति के साथ वो थोड़ा वक्त गुजार सकें। अगला मैच अब 22 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच है। अनुष्का की बात करें बीते दिनों ही खबर आई है कि वो जल्द ही एक कॉप ड्रामा फिल्म में दिखेंगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »