मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा हमेशा से ही सोशल मीडिया पर बोल्ड वीडियो शेयर करने के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में 16 जून को हुए भारत-पाकिस्तान के मैच पर शर्लिन चोपड़ा ने एक खास वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज शेयर किया है। शर्लिन चोपड़ा ने बेहद ही बोल्ड अंदाज में इस बार भी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह टू पीस में पर हैलमेट पहने नजर नजर आ रही हैं। उनका ये अंदाज फैंस के बीच छा गया है।
वीडियो में शर्लिन मैच की प्रैक्टिस करती हुई नजर आई है। शर्लिन ने बड़े ही बोल्ड अंदाज के साथ बैट को पकड़ा हुआ है। शर्लिन का ये वीडियो देखकर फैंस का दिल जोरों से धड़का जरुर होगा। उनकी अदाओं के बारे में जो कहा जाए शायद कम होगा। खास बात ये है कि शर्लिन ने ये वीडियो टीम इंडिया के साथ फादर्स डे को डेडीकेट किया है।
शर्लिन के अलावा बेहद बोल्ड अंदाज में पूनम पांडे ने भी सोशल मीडिया पर मैच को लेकर वीडियो शेयर किया है। पूनम का वीडियो भी फैंस के बीच खासा पंसद किया जा रहा है। पूनम और शर्लिन आए दिन बोल्ड वीडियो सोशस मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।