मुंबई। ईरानी मॉडल महलाघा जबेरी की खूबसूरती के सामने सब फेल हैं। दुनिया में हर देश की औरतों की अपनी अलग खूबसूरती होती है लेकिन ईरान की औरतों को दुनिया में सबसे खूबसूरत माना गया है। हम बात कर रहे हैं ईरानी मॉडल की जो बेहद खूबसूरत हैं। इसकी खूबसूरत तस्वीरें देखकर आप खुद दीवाने हो जाएंगे। ये ईरानी मॉडल इस हद तक खूबसूरत है कि ईरान के लोग इनकी तुलना ऐश्वर्या राय से भी करते हैं।
खबरों की मानें तो महलाघा जबेरी फैशन डिजाइनर्स की पहली पसंद बनी हुई है। इन्होंने वॉल्टर मेन्डेज, मिस होली क्लोथिग और डिजाइन्स के लिए मॉडलिंग की है। वो योगा की खासी दीवानी हैं। उनका एक भी दिन योग किए बिना नहीं बीतता। वो जिम जाने से बेहतर योग को मानती हैं। उनके अनुसार योग से उन्हें परफेक्ट फिगर और मन की शांति मिलती है। उनकी इन तस्वीरों को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि यह दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं।