19 Apr 2024, 15:50:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को महबूब बताने वाली अर्शी खान का ब्लू ड्रेस में कहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2019 1:07AM | Updated Date: Jun 16 2019 1:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' से चर्चा में आईं अर्शी खान इन दिनों अपने नए फोटोशूट को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही की तस्वीरों में वो काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में अर्शी रॉयल ब्लू कलर की ड्रेस में कहर ढाती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में उनका कातिलाना अंदाज देख आपकी सांसे थम जाएंगी। इन तस्वीरों में वो निगाहें झुकाकर बोल्ड पोज दे रही हैं। उनके इस जबरदस्त लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि अर्शी तब लाइमलाइट में आई थीं जब उन्होंने अफरीदी के साथ अफेयर होने का दावा किया था।

साल 2016 में अर्शी ने कॉन्ट्रोवर्शियल ट्वीट करके कहा था कि उनका और अफरीदी का अफेयर चल रहा है, जिसके बाद भारत से लेकर पाकिस्तान तक इस बात को लेकर हड़कंप मच गया था। इतना ही नहीं अर्शी बिग बॉस में पहले ही दिन जिंदगी के राज खोलने से भी गुरेज नहीं किया। उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के साथ अपने संबंधों के बारे में बताना शुरू कर दिया था। हालांकि, इसके बाद पाक क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के प्रति अपनी मोहब्बत का सरेआम इजहार करके दुनिया भर में बदनामी बटोरने वाली अर्शी ने यह भी माना था कि उनसे गलती हुई थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »