18 Apr 2024, 20:34:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण ने फिल्म 83 के लिये 14 करोड़ रुपये फीस ली है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी एक बार फिर रुपहले पर्दे पर दिखाई देगी। दीपिका ने रणवीर की फिल्म '83' साइन की है जिसमें वह उनकी पत्नी की भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म में रणवीर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं जबकि दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रोल में दिखेंगी।

कहा जा रहा है कि दीपिका इस फिल्म में इतना छोटा साइड रोल करने के लिए तैयार नहीं थीं। दीपिका ने इससे पहले अपनी पिछली सभी फिल्मों में मुख्य किरदार निभाए हैं और इस फिल्म में उनका रोल काफी छोटा है। दीपिका को इस फिल्म के लिए 14 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फी दी गयी है और तभी वह इस रोल को करने के लिए तैयार हुई हैं। फिल्म '83' में भारतीय क्रिकेट टीम के पहली बार वर्ल्ड कप जीतने की कहानी दिखाई गयी है। फिल्म में भारतीय टीम के जीत के पूरे सफर को दिखाया जाएगा। अभी फिल्म की पूरी टीम शूटिंग के लिए इंग्लैंड में है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »