19 Apr 2024, 03:53:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

निकोलस का चौथी पत्नी से भी हो गया तलाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2019 12:39AM | Updated Date: Jun 5 2019 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्‍बई। हॉलीवुड स्टार निकोलस केज ने कुछ दिनों पहले ही मेकअप आर्टिस्ट एरिका कोइक  से शादी की थी। अब दोनों का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया है।'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' की रिपोर्ट की मानें तो निकोलस केज और एरिका कोइक का शादी के तीन महीने बाद ही तलाक हो गया, केज ने दावा किया था कि वह शादी के वक्त बहुत नशे में थे और दोनों ने शादी के महज चार दिन बाद ही इसे खत्म करने की अर्जी दाखिल की थी।  कोर्ट रिकॉर्ड्स के मुताबिक, नेवाडा के क्लार्क काउंटी के जज ने 31 मई को दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी। इतनी जल्दी शादी तोड़ने के सवाल पर केज ने कहा कि यह शादी एक प्रकार से धोखा थी क्योंकि कोइक ने अपने आपराधिक इतिहास और किसी और के साथ अपने रिश्ते के बारे में नहीं बताया था। बता दें दोनों ने दोनों ने 23 मार्च को मैरिज सर्टिफिकेट के लिए एप्लाई किया था और उसी दिन उन्हें शादी का लाइसेंस भी मिल गया था। हालांकि शादी के कुछ घंटों बाद ही दोनों बेलाजियो होटल के बाहर झगड़ते नजर आए थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »