19 Mar 2024, 10:14:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सिरफिरे आशिक ने अभिनेत्री को बनाया बंधक - पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2019 1:18PM | Updated Date: May 26 2019 1:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी अभिनेत्री ऋतु सिंह को एक सिरफिरे आशिक ने दो घंटे तक बंदी बनाए रखा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल के अनुसार राबर्टसगंज कोतवाली अंतर्गत नगर के एक होटल में सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई थी जब भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए यहां आई अभिनेत्री के कमरे में सिरफिरा आशिक पंकज यादव बुरी नीयत से जबरदस्ती घुस गया और अभिनेत्री को बंधक बना लिया। 
 
जब यहां पुलिस पहुंची तो इस अफरा-तफरी में फायरिंग भी हुई जिसमें सिरफिरे आशिक की चलायी गोली से एक युवक घायल हो गया। आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने में सफल हुई। वहीं, युवक से पिस्तौल भी बरामद की। घायल अस्पताल में भर्ती है जहां उसका इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि होटल में फिल्म की यूनिट के 70 से 80 लोग ठहरे हुए थे। 
 
वहीं, अभिनेत्री ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि आरोपी पंकज यादव पिछले दो साल से गलत इरादे से उनका पीछा कर रहा था। साथ ही उनपर शादी के लिए भी दवाब बनाता रहता था। यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभिनेत्री ने बताया कि उसने मुंबई पुलिस में भी आरोपी की शिकायत कर रखी थी। घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंचे अधीक्षक घंटो की मशक्कत के बाद किसी तरह से यादव को समझाकर कमरे में तो दाखिल हो गए थे लेकिन उसने पुलिस अधीक्षक पर भी गोली चला दी थी, भाग्यवश उनको गोली नहीं लगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »