28 Mar 2024, 15:38:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फराह खान बोलीं - अंबानी अस्पताल की टीवी पर सिर्फ मोदी-मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2019 2:53PM | Updated Date: Apr 26 2019 2:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता संजय खान की बेटी फराह खान अली लगातार लोकसभा चुनाव कि गतिविधियों पर अपनी राय दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने प्रज्ञा ठाकुर को लेकर भी काफी ट्वीट किए थे। हालांकि अपने बेबाक अंदाज की वजह से वह लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर भी रहती हैं। फराह खान अली ने मुंबई स्थित अंबानी अस्पताल पर ट्वीट करते हुए कहा कि वहां के टीवी में सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा कुछ नहीं दिखाया जा रहा है।
 
फराह खान अली ने ट्वीट करके अंबानी अस्पताल में चल रहे पीएम नरेंद्र के प्रचार की बात कही है। फराह खान ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'मेरी एक दोस्त मुंबई के अंबानी अस्पताल में भर्ती हुई थी उसने बताया कि अस्पताल ने टीवी पर जितने भी चैनल सबस्क्राइब किए हुए हैं, वे सिर्फ मोदी को दिखा रहे हैं। उसको यह जानकर अत्यधिक हैरानी हुई कि सबस्क्राइब किए गए चैनलों में से एक में भी किसी भी विपक्षी दल को नहीं दिखाया जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »