29 Mar 2024, 04:11:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

उरी द सर्जिकल स्ट्राइक ने थियेटर्स में पूरे किए 100 दिन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2019 1:38PM | Updated Date: Apr 21 2019 1:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और यामी गौतम की जोड़ी वाली फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक ने थियेटर्स में 100 दिन पूरे कर लिये हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक 11 जनवरी को प्रदर्शित हुयी है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार फिल्म पहले ही अब तक की 10वीं सबसे ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्म बन गई थी। इसके साथ ही फिल्म ने एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म ने सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे कर लिए हैं।
 
तरण आदर्श ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, जब अधिकतर फिल्में 10 दिन में सिनेमाघरों से निकल जाती है वहीं थियेटर्स में उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक ने 100 दिन कर लिए है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उल्लेखनीय है कि यह फिल्म 25 करोड़ के बजट में बन कर तैयार हुई है।  फिल्म उरी में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक्स करने की कहानी पर बनी है। फिल्म अबतक भारतीय बाजार में 244 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »