मुंबई। अभिनेत्री सोनम कपूर पति आनंद आहूजा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो जाती है। हाल ही में सोनम और आनंद मुंबई में एक ब्रैंड के लॉन्च पर गए थे। इस इवेंट में सोनम अपने लिए एक शूज का पेयर लेना चाहती थी। जिसे ट्राय करने के लिए आनंद अपने घुटनों पर बैठ गए और सोनम के जूतों के लेस बांधने लगे। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही है।