19 Apr 2024, 17:39:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के इंटरटेनर नंबर वन निर्देशक रोहित शेट्टी महिला पुलिस पर आधारित फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। रोहित ने पुलिस पर आधारित अजय देवगन के साथ ‘सिंघम’, और रणवीर सिंह के साथ ‘सिम्बा’ जैसी फिल्में बनायी है। रोहित इन दिनों अक्षय कुमार के साथ 'सूर्यवंशी' बना रहे हैं। रोहित एक महिला पुलिस बेस्ड फिल्म बनाने का प्लान कर रहे हैं। 
 
रोहित ने कहा कि उनके दिमाग में एक स्टोरी है और जिसे वह जल्द पूरा करना चाहते हैं। उन्होंने साफ किया कि इस फिल्म में रोल फाइनल करने में अभी थोड़ा समय है। उन्होंने कहा कि कॉप यूनीवर्स का यह आइडिया उन्हें हॉलिवुड से आया।
 
अवेंजर्स सीरिज से प्रेरित होकर बॉलीवुड में कॉप यूनीवर्स बनाने का आइडिया मिला। रोहित इस बात से सहमत हैं कि हॉलीवुड में जो होता है वह 10 साल बाद बॉलिवुड में आता है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में वह इस आइडिया को लेकर घबरा रहे थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »