19 Apr 2024, 12:34:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण को लेकर एक्शन-कॉमेडी फिल्म बना सकती हैं।
दीपिका ने फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम से ही 2007 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद दीपिका ने फराह के साथ फिल्म हैप्पी न्यू इयर में काम किया। फराह एक बार फिर दीपिका के साथ काम करना चाहती हैं। कहा जा रहा है कि फराह ने अपकमिंग एक्शन कॉमेडी फिल्म के लिए दीपिका को अप्रोच किया है। फराह की एक्शन कॉमेडी प्रोजेक्ट में फीमेल कैरेक्टर का मजबूत रोल है।
 
फराह को लगता है कि दीपिका ही किरदार में फिट बैठेंगी। इस वक्त दीपिका के पास सिर्फ मेघना गुलजार की छपाक है। मार्च में एक्ट्रेस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की चर्चा है। फराह की ये एक्शन-कॉमेडी मूवी बेहद खास है। पहली बार वे रोहित शेट्टी के साथ काम करने वाली हैं। इसी के साथ फराह ऐसी पहली महिला निर्देशक बनेगी जो रोहित शेट्टी पिक्चर्स के बैनर तले डायरेक्शन करेंगी। रोहित और फराह दोनों ने ही सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। अभी तक मूवी का टाइटल सामने नहीं आया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »