29 Mar 2024, 02:35:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

तीन तलाक का फैसला मुस्लिम औरतों के साथ है न्याय : पायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2018 11:15AM | Updated Date: Sep 21 2018 11:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एक्ट्रेस पायल रोहतगी  ने तीन तलाक के मामले पर कोर्ट के नए अध्यादेश का स्वागत करते हुए ट्विटर के जरिए खुशी जाहिर की  ट्वीट में उन्होंने एक तस्वीर शेयर कीे इस तस्वीर में उनके हाथ में एक कार्ड दिखाई दे रहा हैे पायल ने एक सफेद कार्ड पर अपनी इस खुशी का इजहार करते हुए लिखा है 'आई एम हिंदुस्तान, आई एम हैप्पी'। 
 
पायल ने यह भी लिखा है कि 70 साल से हम सभी इस दर्द को झेल रहे थे। कोई भी हमें कभी भी बिना हमारे भविष्य की चिंता किए बगैर छोड़ देता था। तीन तलाक पर जो फैसला आया है मैं उससे बहुत खुश हूं। यह मुस्लिम औरतों के साथ न्याय है, जिसके लिए उनको एक लंबे समय तक जंग लड़नी पड़ी है।
 
पायल ने ट्वीट के जरिए कांग्रेस को घेरने की कोशिश भी की है। उन्होंने लिखा है कि नेहरू-गांधी फैमिली ट्री के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज भी मुस्लिम और पारसी थे। इसी वजह के चलते कांग्रेस पार्टी तीन तलाक के कानून को पास नहीं होने दे रही थी। अब वह तीन तलाक पर अपनी क्या राय देंगे। 'क्या वह खुश हैं या फिर उदास'।
 
एक्ट्रेस पायल अक्सर देश में चल रहे मुद्दों को लेकर ट्वीट करती रहती हैं। गौरतलब है कि पायल ने कुछ दिन पहले केरल में गो हत्या को लेकर भी ट्वीट किया था। जिसको लेकर उनकी हर तरफ आलोचना हुई थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »