20 Apr 2024, 21:45:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फेमिना मिस इंडिया के फिनाले में करीना का धमाकेदार परफॉरमेंस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2018 12:38PM | Updated Date: Jun 21 2018 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर ने बेटे तैमूर के जन्म के बाद पिछले दिनों अपनी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर धमाकेदार वापसी की है। इस फिल्म को न केवल बॉक्स आॅफिस पर सक्सेस मिली, बल्कि फिल्म को आॅडियंस ने भी खूब सराहा। करीना ने आखिरी दफा 2016 में एक अवॉर्ड शो में अपनी परफॉरमेंस दी थी और इसके बाद वह मंगलवार रात को वापस स्टेज पर लौटी हैं।
 
करीना ने फेमिना मिस इंडिया के फिनाले में परफॉर्म किया। इस दौरान फिनाले में जो भी मौजूद था वह बेबो की परफॉरमेंस को देखता ही रह गया।  करीना इस इवेंट में शिरकत करने के लिए खास तौर पर दो दिनों के लिए लंदन पहुंची थीं, जहां वह इन दिनों सैफ अली खान और अपने बेटे तैमूर के साथ छुट्टियां बिता रही हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »