28 Mar 2024, 18:42:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा के लिए पिछला एक साल काफी बुरा रहा है। ऐसी कई घटनाएं पिछले एक साल के दौरान हुई हैं, जिन्होंने कपिल शर्मा की छवि को तो धूमिल किया ही, उनके करियर पर भी इसका व्यापक असर पड़ा है। इस दौरान उन्होंने अपने करीबी दोस्तों को तो खोया ही उनके शोज भी एक के बाद एक बंद हो गए।
 
खुद कपिल को कहना पड़ा कि वे अब शराबी हो गए हैं। यह सब देखकर ऐसे लगने लगा था कि कपिल का डाउनफॉल शुरू हो गया है। लोगों को यह विश्वास ही नहीं हो रहा था कि यह वही कपिल शर्मा हैं, जो लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने के लिए फेमस थे। हालांकि,  कपिल एक बार फिर लौट आए हैं। कपिल शर्मा को बुधवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।
 
इस दौरान कपिल मुस्कुराते हुए नजर आए। इन तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि एल्कोहल के चलते कपिल का वजन काफी बढ़ गया है। अब जबकि कपिल मुंबई लौट आए हैं तो वह अपनी नई शुरूआत के लिए भी तैयार नजर आ रहे हैं। कपिल भी इस उम्मीद में तो होंगे ही कि वह एक बार फिर अपने फैंस को पहले की ही तरह गुदगुदा सकें। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »