28 Mar 2024, 16:02:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

भोजपुरी सेंसेशन मोनालीसा ने आदित्य नारायण को किया किस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2018 11:36AM | Updated Date: May 17 2018 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने टीवी इंडस्ट्री में दो बड़े रियलिटी शो का हिस्सा बन अपनी नयी पहचान बना ली है। भोजपुरी फिल्मों में हॉट एंड बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर मोनालीसा एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण के साथ किसिंग सीन है।
 
दरअसल ये किसिंग सीन आदित्या नारायण के गाने 'मूड बिगाडेलू' में है। पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर आदित्य नारायण, भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालीसा के साथ नाचते और गाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह मोनालीसा के साथ लिपलॉक किस करते नजर आ रहे हैं। दोनों के किस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर पसंद किया जा रहा है।
 
मोनालीसा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 7,73,000 फॉलोअर्स हैं। वे समय-समय पर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। फिल्मों की बात करें तो बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट मोनालिसा जल्द ही बंगाली वेब सीरीज 'दुपुर ठाकुरपो' में दिखाई देने वाली हैं। ये इस सीरीज का दूसरा सीजन है। मोनालिसा इसमें  'झुमा भाभी' के किरदार में दिखेंगी। 
 
आदित्य नारायण पिछले दिनों अपनी मर्सिडीज कार से आॅटो ड्रायवर को टक्कर मार कर चर्चा में आ गए थे। आदित्य नारायण अक्सर विवादों में रहते हैं और अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए आदित्य सिंगिंग में हाथ आजमा रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »