20 Apr 2024, 01:48:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रितेश देशमुख ने बेटे रियान की फोटो इंटरनेट पर डालीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2015 12:22PM | Updated Date: May 27 2015 12:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता रितेश देशमुख ने पहली बार अपने नवजात बेटे रियान की प्यारी-प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली हैं। इन तस्वीरों में रितेश, उनकी पत्नी जेनेलिया और उनका छह माह का बेटा एकसाथ दिखाई दे रहे हैं। जेनेलिया रितेश को पीछे से गले लगाते हुए चूम रही हैं और रितेश ने रियान को गले से लगाया हुआ है।
 
‘ग्रैंड मस्ती’ के स्टार अभिनेता रितेश ने ट्वीट किया, ‘‘रियान ने हमें पूरा किया जेनेलिया। दूसरी तस्वीर में रियान को पूर्व नेता और दिवंगत दादा विलासराव देशमुख के 70वें जन्मदिन के अवसर पर उनके प्रति सम्मान जताते हुए दिखाया गया है।
 
रितेश ने लिखा, रियान अपने दादा विलासराव देशमुख के 70वें जन्मदिन के अवसर पर उनके प्रति सम्मान जता रहा है। एक और तस्वीर में रितेश ने रियान को अपनी बाहों में उठाया हुआ है।
 
रितेश ने तस्वीर का कैप्शन लिखा, मेरे पिता के 70वें जन्मदिन पर रियान छह माह का हो गया। रितेश ने जेनेलिया से वर्ष 2012 में शादी की थी। रियान का जन्म पिछले साल नवंबर में हुआ था। रितेश और जेनेलिया ‘तुझे मेरी कसम’, ‘मस्ती’ और ‘तेरे नाल लव हो गया’ में एकसाथ काम कर चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »