20 Apr 2024, 16:33:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बालीवुड के सुपरस्टार रितिक रोशन ने एबीसीडी-2 में वरूण धवन और श्रद्धा कपूर के नृत्य कौशल की सराहना की है। रितिक खुद बालीवुड में नृत्य कला में प्रवीण कलाकार के तौर पर जाने जाते हैं और उनका कहना है कि वह वरूण और श्रद्धा के नृत्य कौशल के कायल हो गए हैं।
   
रितिक ने ट्विटर पर लिखा आपने अपनी असली क्षमता को खोज निकाला है- यह बहुत कड़ी मेहनत है- मैं कायल हो गया। ‘बैंग-बैंग’ अभिनेता इन दिनों आशुतोष गोवारीकर की फिल्म ‘मोहन..जोदड़ो’ की शूटिंग करने में मसरूफ है। कोरियोग्राफर से निर्देशक बने रेमो डी सूजा की ‘एबीसीडी-2’ 19 जून को बड़े पर्दे पर दिखेगी।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »