19 Apr 2024, 12:44:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पारिवारिक मूल्यों को दर्शाती है फिल्म 'डमरू': खेसारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 17 2018 11:33AM | Updated Date: Mar 17 2018 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म 'डमरू' उनके दिल के बेहद करीब है और यह पारिवारिक मूल्यों को ध्यान में रखकर बनायी गई है। खेसारी लाल यादव इन दिनों आने वाली फिल्म डमरू के प्रमोशन में व्यस्त हैं। रजनीश मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में खेसारी लाल के अपोजिट याशिका कपूर है जो इस फिल्म से डेब्यू कर रही है। 'मेंहदी लगा के रखना' और 'मैं सेहरा बांध के आउंगा' के बाद खेसारी लाल और रजनीश मिश्रा तीसरी बार साथ काम रहे हैं।
 
खेसारी लाल यादव ने कहा,  'डमरू' मेरे दिल के बेहद करीब है। हमने इस फिल्­म को पारिवारिक मूल्­यों को ध्यान में रख कर बनाया है, जिससे लोग इसे अपने घर वालों के साथ भी बैठकर देख सकें। इस फिल्म के जरिए हमने एक नया ट्रेंड शुरू करने की कोशिश की है, जो इस इंडस्­ट्री लिए काफी खास है। यह बेहद साफ सुथरी और मनोरंजक पारिवारिक फिल्म साबित होगी। फिल्म में कोई गीत अश्लील नहीं है ,न ही फूहड़ दृश्य और द्विअर्थी संवाद हैं। 
       
रजनीश मिश्रा ने कहा कि फिल्म डमरू भोजपुरी संस्कृति को ध्यान में रखकर बनायी गयी है जो भोजपुरी सिनेमा में जान फूंकने का भी काम करेगी। 'डमरू' की गूंज भोजपुरी सिने प्रेमियों को गुदगुदायेगी, हंसायेगी और मनोरंजन के हर पहलुओं से रूबरू करायेगी। इस फिल्म का निर्माण में काफी भव्­य तरीके से किया गया है। उल्लेखनीय है कि फिल्म में खेसारीलाल यादव और याशिका कपूर के अलावा अवधेश मिश्रा, आनंद मोहन, देव सिंह और डॉ अर्चना सिंह की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म छह अप्रैल को प्रदर्शित होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »