28 Mar 2024, 17:15:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक मोहित सूरी का कहना है कि वह अपनी सुपरहिट फिल्म एक विलेन का सीक्वल नहीं बना रहे हैं। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म एक विलेन में श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मुख्य भूमिका निभायी थी। फिल्म एक विलेन दर्शकों को काफी पसंद आई थी। फिल्म में रितेश देशमुख नकारात्मक किरदार में नजर आए थे।
 
चर्चा थी कि मोहित सूरी 'एक विलेन' का सीक्वल बनाने जा रहे हैं लेकिन उन्होंने इसका खंडन किया है। मोहित सूरी ने कहा है कि ऐसा कोई भी सीक्वल फिलहाल उनके जहन में नहीं है। मोहित इस बात से चकित हैं कि लोगों ने यहां तक घोषणा कर दी है कि उन्होंने 'एक विलेन' की सीक्वल की स्क्रिप्ट भी आदित्य रॉय कपूर को दे दी है और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कृति सैनन फिल्म का हिस्सा होंगे। मोहित ने कहा है कि वह आदित्य रॉय कपूर के साथ एक फिल्म कर रहे हैं और यह एक थ्रिलर फिल्म है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »