19 Apr 2024, 06:45:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर ने पिछले ही महीने 21 महीने की एक बेटी को गोद लिया था। उन्होंने अपनी इस बच्ची का नाम निशा कौर वेबर रखा है, जिसकी एक तस्वीर भी सनी ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट की थीं। अब बच्ची को गोद लेने से पहले उसकी फोटो जारी करने और टिप्पणी करने के मामले में अभिनेत्री सनी लियोनी के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही बच्ची को गोद देने वाली संस्था केंद्रीय दत्तक ग्रहण प्राधिकरण से भी जवाब मांगा गया है।
 
एक प्रतिष्ठित हिंदी अखबार में प्रकाशित एक खबर के अनुसार इस मामले में कार्रवाई राष्ट्रीय बाल आयोग ने की है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास सचिव से भी रिपोर्ट तलब की गई है। दोनों पर जेजे एक्ट के उल्लंघन का आरोप है। दरअसल, प्री अडाप्शन के तहत अभिनेत्री सनी लियोनी का बच्ची से मैच मेकिंग कराया गया था। इसका फोटो उन्होंने सार्वजनिक कर दिया। जबकि मामला कोर्ट में रहने पर ऐसा नहीं कर सकते हैं। वहीं कारा ने सनी लियोनी को महिमा मंडित करते हुए उसके साथ बच्ची का फोटो ट्विटर पर अपलोड करते हुए बच्ची के संबंध में अपमानजनक टिप्पणी की. इस मामले की शिकायत बाल आयोग सदस्य विभांशु जोशी ने राष्ट्रीय बाल आयोग से की थी। राष्ट्रीय बाल आयोग अध्यक्ष यशवंत जैन ने दोनों को नोटिस जारी किया है। 30 दिन में जवाब मांगा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »