29 Mar 2024, 00:00:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

मोटे लोग बॉलीवुड में स्वीकार्यता नहीं -अंजलि आनंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2017 12:05PM | Updated Date: Aug 21 2017 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। धारावाहिक ढ़ाई किलो प्रेम में अपने अभिनय से सभी का मनमोहने वाली अभिनेत्री और मॉडल अंजलि आनंद ने कहा कि मनोरंजन और ग्लैमर उद्योग में अब भी मोटे लोगों की स्वीकार्यता नहीं है। लैक्मे फैशन वीक विंटर/ फेस्टिव 2017 में वेंडेल रॉड्रिक्स के प्राइमेरो संग्रह के लिए रैंप पर चलने वाली अंजलि ने कहा कि करियर की शुरूआत में उन्हें काम ढूंढ़ने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इसका प्रमुख कारण उनका मोटा होना है। उन्होंने कहा,यह बहुत दुख की बात है कि भारत में हमारे पास प्लस साइज मॉडल नहीं हैं। मोटे लोगों को मॉडलिंग या अभिनय में उतना काम नहीं मिलता जितना सामान्य लोगों को मिलता है। ग्लैमर उद्योग में काम ढूंढ़ना मुश्किल है।

अंजलि ने बताया कि जब  हमने  मोटापे के साथ मॉडलिंग शुरू की थी तो  हमारे मन में यह सोच थी कि हमें बॉलीवुड में काम मिलेगा।  लेकि न स्ट्रगल के दौरान पता चला कि सोचना जितना काम पाना आसान नहीं है। लोगों ने मुझे पोस्टरों पर देखा और वह अचंभित हुए। लोगों के लिए पोस्टर पर मोटी लड़की को स्वीकार करना मुश्किल होता है। मुझे लगता है कि हम जो हैं उसके लिए हमें खुश होना चाहिए। हम जो पहने उसमें हमें सहज होना चाहिए। वे कहती हैं कि यह सोच अब धीरे -धीरे बदल रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »