25 Apr 2024, 22:11:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। रणबीर कपूर उस वक़्त बेहद छोटे थे, जब राजकपूर का देहांत हो गया था, लेकिन जब  तक राजकपूर थे, रणबीर अपने दादाजी के  बेहद करीब थे। रणबीर को उनके बचपन  की कुछ बातें मम्मी-पापा ने बताई हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने  बताया कि मैं दादाजी के साथ अधिक वक़्त गुजार नहीं पाया हूं, लेकिन यह भी सच है कि मैं दादाजी के करीब था और दादाजी भी मुझे बहुत प्यार करते थे। मां-पापा ने ऐसा बताया है। रणबीर कहते हैं कि मैं आज अपनी दादी कृष्णा राज कपूर से काफी बातें शेयर करता हूं और वह भी मुझे दादाजी की कई बातें बताती हैं। 

उस दौर की काफी कहानियां मुझे सुनाती हैं। रणबीर बताते हैं कि वह पूरे एक साल दादी के साथ रहे और उस दौरान दादी के और करीब आए। रणबीर ने दिलचस्प बात यह बताई कि उनकी दादी ने राज कपूर की कई चीजें संभालकर रखी हैं। रणबीर बताते हैं कि वह कई बार दादी के पास रखी राजकपूर की शेरवानी चुरा  लेते हैं और उसे पहन कर दादी को दिखाते हैं। रणबीर बताते हैं कि यह वही शेरवानी है जिसे राजकपूर ने अपनी शादी में पहनी थी। 
 
इसके अलावा रणबीर ने दादाजी का लिखा, वह पहला खत भी पढ़ा है, जो राजकपूर ने कृष्णा राजकपूर को लिखा था। रणबीर कहते हैं कि उन्हें दादी के साथ रह कर काफी नई चीजें सीखने को मिली हैं। उनका मानना है कि आप जब ग्रैंड पेरेंट्स के साथ होते हैं तो आप जिंदगी के अहम मूल्यों के बारे में बहुत कुछ सीखते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »