18 Apr 2024, 09:55:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जाह्नवी के रोमांस को लेकर परेशान नहीं हैं श्रीदेवी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2017 2:58PM | Updated Date: Jun 27 2017 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी अपनी बेटी जाह्नवी के सिल्वर स्क्रीन पर बड़ी उम्र के स्टार के साथ रोमांस को लेकर परेशान नहीं हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि जाह्नवी करण जौहर की फिल्म से बॉलीवुड में प्रवेश करेंगी और उन्होंने तीन फिल्मों का उनके साथ करार किया है। कहा यह जा रहा है कि शाहिद कपूर के सौतेले भाई ईशान खट्टर के साथ उनका डेब्यू होगा। श्रीदेवी अपनी अगली फिल्म मॉम को लेकर व्यस्त हैं। प्रोमोशन के दौरान श्रीदेवी से मॉम के बारे में कम और जाह्नवी कपूर के बारे में ज्यादा पूछा जाता है।

श्रीदेवी से जब यह पूछा गया कि क्या उन्हें अपनी बेटी जाह्नवी का परदे पर अपने से बडे उम्र के अभिनेता के साथ रोमांस करना पसंद आएगा। श्रीदेवी ने कहा कि, बॉलीवुड का यह चलन काफी पुराना है जब नायक अपनी उम्र से छोटी नायिका के साथ रोमांस करता है। 

उन्होंने खुद ऐसी फिल्म में काम किया था जिसमें वो एक प्रेमिका भी थी और बेटी भी थी। श्रीदेवी ने कहा- वैसे यह करने में कोई हर्ज तो नहीं है ना! वो गुडलुकिंग एक्टर्स हैं। दर्शक उन्हें इस तरह के रोल में पसंद भी कर रहे हैं। तो मैं कौन होती हूं। इसे बदलने वाली। यदि लोगों को यह करना पसंद आता है तो हम इसे चाहकर भी नहीं बदल सकते हैं। मुझे इसमें किसी भी तरह की परेशानी नजर नहीं आती।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »