29 Mar 2024, 12:53:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

कॉमेडियन भारती सिंह अस्पताल में भर्ती, होगी लीवर की सर्जरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2017 5:19PM | Updated Date: Jun 23 2017 5:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टीवी स्टैंडअप कॉमेडियन भारती सिंह को पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने भारती को गॉल ब्लैडर बीमारी से ग्रसित बताया है। फिलहाल वह दवाईयां ले रही हैं मगर माना जा रहा है कि भारती को लीवर सर्जरी से गुजरना पड़ेगा। इस बीच भारती ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर अपलोड करके जानकारी दी है। इस तस्वीर के कैप्शन में भारती ने लिखा, “आपकी शुभकानाओं के लिए आपका धन्यवाद। अब मैं पहले की तुलना में काफी अच्छा महसूस कर रही हूं।”

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले टेलीविजन की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह नें अपने ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिंबचिया से सगाई की। भारती ने अपने मंगेतर हर्ष के साथ अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है “यादगार क्षण, रोका टाइम।”

भारती और हर्ष पिछले कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। खबर यह भी है कि दोनों इसी साल नवंबर में शादी भी कर सकते हैं। भारती ने एक बार अपनी शादी के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा था कि हर लड़की की तरह वो भी शादी करने का सपना देखती हैं। उनके पैरेंट्स भी चाहते हैं कि वो जल्दी शादी कर लें। उन्होने कहा था कि इमानदारी से कहूं तो मैं एक टिपिकल भारतीय गृहिणी के तौर पर खुद को देखना चाहती हूं। जो अपने बच्चों के लिए रोटियां बनाए और शादी के बाद एक सामान्य जीवन बिताए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »