23 Apr 2024, 16:39:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

नारीवाद के प्रति लोगों की धारणा बदली : हुमा कुरैशी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2017 10:38AM | Updated Date: May 29 2017 11:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी का कहना है कि नारीवाद के प्रति लोगों की धारणा बदल रही है। हुमा का मानना है कि नारीवाद कइयों के लिए समानता का शब्द बन गया है। हुमा मीडिया में महिलाओं के लिए आवाज बुलंद करती रहती हैं और उन्होंने मार्च में न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में लैंगिक समानता पर बेबाक रूप से अपनी बात रखी थी। 
 
हुमा ने कहा, मुझे लगता है कि पहले दुनिया भर में नारीवाद को गंदा शब्द माना जाता था, लेकिन अब नारीवाद को समानता का शब्द माना जाने लगा है। यह सभी को समान विकल्प प्रदान करता है। भारत पश्चिमी दुनिया से अलग नहीं है। हमने भी इसे एक खास नजरिए से देखा है और अब यह पूरी तरह अलग है। 
 
हुमा ने कहा, कार्यस्थल पर अधिक महिलाओं का मतलब महिलाओं की अधिक सुरक्षा है। मुझे लगता है कि स्थिति में धीरे-धीरे बदलाव हो रहा है, लेकिन निश्चित रूप से यह बदलाव बेहतरी की दिशा में हो रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »