20 Apr 2024, 09:07:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन, सुशांत सिंह राजपूत से अपसेट है। कृति सैनन ने फिल्म 'राबता' में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम किया है। फिल्म का प्रमोशन शुरू हो गया है लेकिन लगता है कि सुशांत इस काम को लेकर ज्यादा सीरियस नहीं हैं। इससे कृति थोड़ा अपसेट हैं। कृति सुशांत सिंह के टाइम मैनेजमेंट से खुश नहीं हैं। सुशांत और कृति 'राबता' की शूंटिग शुरू करने के समय से ही एक दूसरे के संपर्क में हैं। तब से ही वे अपने अफेयर और आपसी नोक-झोंक के कारण बराबर चर्चा में हैं।

प्रमोशंस के लिए सुशांत कभी लेट आते हैं, तो कभी छुट्टियों पर चले जाते हैं। कृति को उनका इंतजार करना पड़ता है जिसके कारण वे उनसे खुश नहीं हैं। सुशांत और कृति ने अपनी रिलेशनशिप को कभी फ्रेंडशिप से ज्यादा नहीं बताया फिर भी उनके अफेयर के चर्चे जारी हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »