16 Apr 2024, 20:16:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि वह अब आलोचनाओं से नहीं डरती। परिणीति चोपड़ा की हाल ही में प्रदर्शित फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' बॉक्स ऑफिस पर पिट गई है लेकिन परिणीति का मनोबल अभी भी बना हुआ है।
 
परिणिति ने कहा कि उनके काम की आलोचना करने वाले लोग उन्हें पसंद आते हैं। परिणीति का कहना है कि बॉलीवुड उसी तरह है जैसे दूर के ढोल सुहावने लगते आते हैं। परिणीति ने बताया कि शुरुआत में उन्हें आलोचना से डर लगता था और वह घबरा जाती थी लेकिन अब उन्हें समझ में आ गया है कि आलोचना भी  बॉलीवुड का अभिन्न हिस्सा है और आलोचना से वह सीखती हैं।
 
परिणीति ने यह भी बताया कि बॉलीवुड की इस चमकती-दमकती दुनिया में हमेशा खूबसूरत दिखने का दबाव होता है जो बहुत मुश्किल भरा काम है। फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु के बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलने पर उन्हें पता था कि उनके काम पर लोग उंगलियां उठाएंगे और इसके लिए वह तैयार भी थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »