18 Apr 2024, 22:39:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

नच बलिए सी जन-8 में सोनाक्षी नहीं मलाइका अरोड़ा होंगी जज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2017 10:31AM | Updated Date: Apr 26 2017 10:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बिजी शेड्यूल की वजह से सोनाक्षी कुछ दिनों तक नच बलिए सीजन-8 जज नहीं कर पाएंगी। इस दौरान सोनाक्षी की जगह मा लाइका अरोड़ा खान शो को जज करेंगी। मलाइका इन दिनों नच बलिए के एपिसोड की शूटिंग भी कर रही हैं।
 
बताया जा रहा है कि जब तक सोनाक्षी अपने प्रोफेशनल टूर से वापस नहीं आ जाती तब तक मलाइका उनकी जगह लेंगी। सोनाक्षी इन दिनों आॅकलैंड में हैं। सोनाक्षी जल्द ही ऋतिक रोशन और माधुरी दीक्षित के साथ एक शो के लिए टूर पर जाने वाली हैं।
 
यह कॉन्सर्ट डरबन में आयोजित होगा। इस शो का नाम ‘अ नाइट विद स्टार्स रिलोडिड’ हैं जिसे जय भानूशाली होस्ट करेंगे। वहीं मलाइका की बात करें तो वह इससे पहले नच बलिए शो की जज रह चुकी हैं।
 
दर्शक मलाइका को नच बलिए सीजन-1 और 2 में बतौर जज देख चुके हैं। मलाइका कई रियलटी शो जज कर चुकी हैं। मलाइका झलक दिखला जा और इंडियाज गॉट टैलेंट जैसे रियलटी शो जज कर चुकी हैं। इस बार वह शो के जज पैनल में मोहित सूरी और टैरेंस लूईस को ज्वाइन करेंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »