19 Apr 2024, 10:42:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

69 लाख डॉलर में बिक्री रहा है मर्लिन मुनरो का मकान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2017 3:26PM | Updated Date: Apr 22 2017 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। लॉस एंजिलिस में हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मर्लिन मुनरो का वह घर बिकने जा रहा है, जहां उनकी मृत्यु हुई थी। इस घर की बिक्री 69 लाख डॉलर में होगी। 
 
हॉलीवुड पत्रिका वैराइटी के मुताबिक अपने तीसरे पति आर्थर मिलर से तलाक के बाद 1962 में मुनरो को कैलीफोर्निया के इस आलीशान मकान में लाया गया था, लेकिन अत्यधिक मात्रा में नशा करने के कारण यहां लाने के कुछ माह बाद ही वह इस मकान में मृत पाई गई थीं। 
 
मौत से कुछ सप्ताह पहले एक साक्षात्कार में मुनरो ने इस मकान के बारे में बात करते हुये कहा था, ‘‘यह मेरे जैसे ही परेशानी में घिरे किसी भी दोस्त के रहने की जगह है। आप जानते हैं और ऐसे लोग यहां तब तक रह सकते हैं, जब तक कि चीजें उनके लिए ठीक नहीं हो जाती। उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा।’’      
 
रीयल एस्टेट एजेंट लिसा आप्टिकन के मुताबिक इस घर में चार बेडरूम और चार बाथरूम हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि मर्लिन के बाद से इसे कई बार बेचा गया है, लेकिन यह अभी भी वैसा ही सुंदर और आकर्षक है, जैसे उनके रहने के समय था। 
 
लिसा ने कहा, ‘‘हालांकि मकान के पुराने मालिकों ने इसमें कुछ बदलाव किए, लेकिन कुल मिलाकर इसका सौन्दर्य और आकर्षण पहले जैसा ही बरकरार है। 
 
इस मकान में मर्लिन को जो चीजें पसंद थीं, उसे यहां आप भी महसूस कर सकते हैं। इसमें कोर्टयार्ड, प्रवेश, बैकयार्ड और उसके पीछे स्वीमिंग पूल और घास का मैदान, बागीचे सब कुछ मौजूद है।’’
 
आप इस सौन्दर्य को महसूस कर सकते हैं और जान सकते हैं कि मुनरो इसे क्यों पसंद करती थीं। उन्हें बेवर्ली हिल्स में एक बड़ी कोठी के बजाय यह घर पसंद था। यह मकान 2,624 वर्ग फुट में बना है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »