25 Apr 2024, 06:54:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई यह फिल्म, देखने पहुंचा सिर्फ...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2017 11:45AM | Updated Date: Mar 26 2017 11:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड फिल्मों का हिट और फ्लॉप होना तो चलता रहता है। कोई सुपरहिट साबित होती है, तो कोई बड़ी फ्लॉप, लेकिन हाल ही में रिलीज हुई 'मशीन' के साथ तो बहुत ही बुरा हुआ। बॉलीवुड फिल्ममेकर अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी किसी भी फिल्म की इतनी बरी हालत नहीं हुई है। हैरानी वाली बात तो ये है कि इस फिल्म के जरिए उनके बेटे मुस्तफा ने बॉलीवुड डेब्यू किया है।

बता दें कि‍ फिल्म 'मशीन' से अब्बास बर्मावाला ने अपने बेटे मुस्तफा को बॉलीवुड में लॉन्च किया है। फिल्म एक थ्रिलर लव स्टोरी है और उनके अपोजिट एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इस फिल्म में नजर आ रही हैं। बॉलीवुड में कई स्ट्रगलिंग एक्टर को स्टार बनाने वाले अब्बास-मस्तान की जोड़ी ने कभी नहीं सोचा होगा कि वो जब अपने बेटे मुस्तफा को लॉन्च करेंगे तो उनकी फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर इतनी बड़ी फ्लॉप साबित होगी. फिल्म 'मशीन' 26 करोड़ की लागत से बनाई गई थी और अब तक फिल्म सिर्फ 2 करोड़ ही कमा पाई है।
 
एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक बॉलीवुड के इतिहास में शायद ऐसा पहली बार हुआ जब अब्बास-मस्तान जैसे बड़े फिल्ममेकर के निर्देशन में बनी कोई फिल्म इतनी बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। हाल ही में मुंबई के जुहू के एक पीवीआर में सिर्फ एक शख्स इस फिल्म को देखने पहुंचा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »