25 Apr 2024, 04:27:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

मुझे हॉट कहते थे, गलत तरीके से छूते थे प्रॉड्यूसर कोहली: शिल्‍पा शिंदे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2017 10:50AM | Updated Date: Mar 25 2017 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 'भाभीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभा चुकी शिल्पा शिंदे ने शो के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने संजय कोहली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
 
सूत्रों के अनुसार, शिल्पा शिंदे ने वालिव पुलिस स्टेशन में कोहली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। शिल्पा का आरोप है कि संजय उन्हें हॉट और सेक्सी कहते थे। गलत तरीके से छूते थे और कॉम्प्रोमाइज के लिए दबाव डालते थे।
 
बकौल शिल्पा, संजय कहते थे, अगर मैंने इस बारे में किसी को बताया तो वे उन्हें शो से बाहर कर देंगे। संजय ने फिजिकल रिलेशनशिप की बात भी कही थी।
 
बता दें कि शो के प्रोड्यूसर से शिल्पा की अपनी मेहनताना को लेकर लड़ाई हुई थी, जिसके बाद उन्हें शो से बॉयकॉट कर दिया था। यह विवाद काफी बढ़ा था और कई दिनों तक सुर्खियों में रहा।
 
शिल्पा पर यह आरोप लगाया गया था कि वो हर बार अपनी फी बढ़ाने की डिमांड करती थीं, जबकि शिल्पा का आरोप है कि उन्हें बीमार पड़ने पर भी आराम नहीं करने दिया जाता था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »